यूपी पुलिस एएसआई भर्ती 2021 – UPPRPB 1329 सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/ लेखा) एवं उपनिरीक्षक (गोपनीय) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021

यूपी पुलिस एएसआई भर्ती

UP Police ASI Bharti 2021 – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग और सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क/ अकाउंट) एवं सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा यूपी पुलिस एएसआई भर्ती 2021 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस यूपी पुलिस सहायक दरोगा भर्ती 2021 के तहत कुल 1329 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 644 पद सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), 258 पद सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) तथा 327 पद उपनिरीक्षक (गोपनीय) के शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी पुलिस सहायक उपनिरीक्षक भर्ती 2021 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) के माध्यम से 01 जून 2021 से 15 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपी पुलिस एएसआई रिक्रूटमेंट 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी पुलिस एएसआई भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पुलिस विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
  • विज्ञापन संख्या : पीआरपीबी-1-1/2020
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1329 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी।
  • आवेदन की तारीख : 01 जून 2021 से 15 जुलाई 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.prpb.gov.in | www.uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस एएसआई वैकेंसी 2021 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) 644 ₹ 29200 – 92300/- (लेवल- 5)
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट) 358
सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) 327 ₹ 35400 – 112400/- (लेवल- 6)
कुल योग 1329 पद

श्रेणी-वार उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक दरोगा वैकेंसी 2021 विवरण :

श्रेणी का नाम एएसआई (क्लर्क) एएसआई (अकाउंट) एसआई (कॉन्फिडेंशियल)
अनारक्षित (UR) 260 145 136
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 64 35 32
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 173 96 87
अनुसूचित जाति (SC) 135 75 06
अनुसूचित जनजाति (ST) 12 07 05
योग 644 358 327
कुल योग 1329 पद

यूपी पुलिस सहायक उपनिरीक्षक भर्ती 2021 के लिए पत्रता मापदंड :

पद नाम शैक्षिक अर्हता
सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि अथवा सरकार द्वारा मान्यता समकक्ष अर्हता।
  • हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या समकक्ष सर्टिफिकेट।
सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि अथवा सरकार द्वारा मान्यता समकक्ष अर्हता।
  • हिंदी टाइपिंग में 15 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या समकक्ष सर्टिफिकेट।
उपनिरीक्षक (गोपनीय)
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि अथवा सरकार द्वारा मान्यता समकक्ष अर्हता।
  • हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • हिंदी आशुलिपिक श्रुतिलेख में 80 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या समकक्ष सर्टिफिकेट।

आयु सीमा (01 जुलाई 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व विस्तृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी पुलिस एएसआई रिक्रूटमेंट 2021 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जायगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड और ई-चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क विवरण निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN/ EWS/ OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 400/-
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 400/-

यूपी पुलिस एएसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी पुलिस सहायक दरोगा भर्ती 2021 के लिए यूपीपीआरपीबी की अधिकृत वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 01 जून 2021 से 30 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Police ASI Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि : 01 जून 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2021.
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2021.
  • आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2021.
  • लिखित परीक्षा का संभावित तिथि : अपडेट लेटर।

UP Police ASI Vacancy 2021 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
ऑनलाइन आवेदन हेतु पुनः तिथि परिवर्तन नोटिस लिंक डाउनलोड करें
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, उनसे आग्रह किया जाता है कि इस यूपी पुलिस सहायक उपनिरीक्षक भर्ती 2021 (UP Police ASI Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यूपी पुलिस भर्ती 2021 की अधिक जानकरी के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट यानि www.uppbpb.gov.in विजिट करें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*